क्या बिग बॉस में दर्शकों के साथ हो रहा है धोखा? सामने आया एक और राज

दोस्तों बिग बॉस 12 शुरुवात से ही सुर्ख़ियों में बना हुआ है, इस शो का फॉर्मेट कुछ ऐसा सेट किया गया है की इसमें कुछ सितारों के साथ आम लोगों को रखा जायेगा लेकिन आम लोगों के रूप में आये प्रतियोगियों के बारे में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं।
अब खबर दीपक और उर्वशी राणा के बारे में आई है, शो में आने से पहले उर्वशी ने बताया था की वो एक आम लड़की हैं और दीपक से प्यार करती हैं और उनसे गाना भी सीखती हैं लेकिन मशहूर न्यूज़ पोर्टल "द खबरी" के अनुसार उर्वशी दीपक से प्यार नहीं करती हैं ये कहानी बिग बॉस के लिए बनाई गई है, उर्वशी का पहले से ही एक बॉयफ्रेंड है जिसके साथ उनकी तस्वीरें सामने आई हैं।

क्या बिग बॉस में दर्शकों के साथ हो रहा है धोखा? सामने आया एक और राज


कुछ ही समय पहले शिवाशीष और सौरभ की सच्चाई सामने आई थी जिन्होंने बिजनेसमैन और किसान के रूप में एंट्री की थी लेकिन वो मॉडल और असिस्टेंट डायरेक्टर निकले।

रोमिल चौधरी के बारे में ये बताया गया था की वो सिर्फ एक वकील हैं और उन्होंने शो में आने से पहले इस बात का खुलासा नहीं किया था की वो एमटीवी रोडीज़ में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं, जी हाँ दोस्तों वो रोडीज़ के इंटरव्यू में फेल हो गए थे।

दोस्तों आपको क्या लगता है, क्या सच में बिग बॉस में आये लोग आम लोग हैं? कमेंट में अपनी राय दें और फॉलो करें, आपका दिन शुभ रहे धन्यवाद।

No comments