बिग बॉस: बिस्तर पर एक हुए रोमिल-दीपक, देखकर आपको भी आ जाएगी शर्म

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में जोड़ियां क्या टूटी घर का माहौल भी पलट गया। बता दें कि घर के दो कॉमनर कंटेस्टेंट रोमिल और दीपक को बिस्तर पर एक साथ देखा गया। दोनों ने एक-दूजे को कसकर पकड़ा हुआ है और घर के किसी बड़े मुद्दे पर बात कर रहे हैं तो आइए जानते हैं आखिर क्या चल रहा है दोनों के बीच..
दरअसल, घर में श्रीसंथ और अनूप की दोबारा वापसी होने के बाद से घर में आईं सभी जोड़ियों को तोड़ दिया गया है। ऐसे में अब सभी एकल होकर अपना-अपना गेम खेल रहे हैं। क्योंकि अब घर में कैप्टेंसी टास्क होना है तो इसके लिए सब एक दूजे से सलाह मशविरा करते दिख रहे हैं।लेकिन...
#DeepakThakur and #RomilChoudhary discuss who should be nominated for the captaincy. Who are you rooting for? #BiggBoss12 #BB12 pic.twitter.com/0mUnfiYF9q— Bigg Boss (@BiggBoss) October 17, 2018

इस बीच रोमिल और दीपक को एक ही बिस्तर पर लिपटे हुए देखा गया। दोनों घर में नया कैप्टन कौन बनना चाहिए इस पर बात कर रहे हैं। ऐसे में दोनों को ऐसी अवस्था में देखा गया कि बातें तो बननी ही थी। खैर ये आज रात के शो में पता चलेगा कि इस हफ्ते का नया कैप्टन कौन होगा। बता दें कि घर में एक वाइल्ड कार्ड एंट्री की भी खबर आ रही है।
Sponsored
शो मेकर्स एक बार फिर बड़ा फैसला लेते हुए शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री की बात कर रहे हैं। कलर्स के ट्विटर हैंडल पर भी वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर एक टीजर भी पोस्ट किया हुआ है। लेकिन अभी यह साफ नहीं हुआ है कि वाइल्ड कार्ड एंट्र्री के जरिए कौन घर में आ रहा है।
The intensity will heat up when a wild card contestant enters the #BiggBoss12 house. Who do you want to see as the Wild Card Entry? #BB12 #WhoNextInBB12pic.twitter.com/K2q8ljPWSr— COLORS (@ColorsTV) October 17, 2018

इस बीच कलर्स के ही ट्विटर हैंडल पर यूजर्स एक बार फिर बेघर हुईं नेहा पेंडसे को घर में वापस लाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन शो मेकर्स ने नेहा को पहले ही घर में कुछ ना करने के चलते बाहर किया है। वह एक हफ्ते के 20 लाख रुपये जरूर ले रही थीं लेकिन शो में कुछ कमाल नहीं कर पा रही थी।

Post a Comment