दुल्हन ने सुहागरात से पहले दूल्हे को खिलाई ऐसी गोली..रातभर जमकर हुआ बवाल-भाग खड़ी हुई दुल्हन


गाजियाबाद में एक नई नवेली दुल्हन की ऐसी करतूत सामने आई, जिसे जानकर सभी लोग दंग रह गए। यह घटना गाजियाबाद के मोदी नगर इलाके की है।

दरअसल मोदीनगर में एक नई नवेली दुल्हन ने शादी के दूसरे ही पति को पानी में मिलाकर नींद की गोली खिला दी। जिसके बाद वो घर से सारी नकदी और जेवर लेकर नौ दो ग्यारह हो गई।



इस घटना के बाद शादी के बंधन में बंधे युवक के सारे सपने टूट गए। जी हां! गाजियाबाद के मोदीनगर में रहने वाले पंकज की शादी अलीगढ़ के गांव जावा में अपनी भाभी की रिश्ते की छोटी बहन से हर रीती रिवाज और दोनों परिवारों की रजामंदी से हुई थी और शादी के बाद सभी लोग दुल्हन को विदा कराकर मोदीनगर लाए और समाजिक रस्मों के बाद रात को खूब नाच गाने के बाद दुल्हन को सुहाग की सेज पर भेजा गया।




वहीं सुहाग की सेज पर जाने के बाद पति ने अपनी नई नवेली पत्नी से पीने के लिए पानी मांगा जो शायद पंकज की सबसे बड़ी भूल हो गयी, आरोप है की इस दुल्हन ने पति को नींद गोली पानी मिलकर पिला दी। जिससे नींद की गोली के नशे में गहरी नींद सो गया और अगली सुबह परिवार वालों ने जब इसे जगाया तो ये नहीं जागा फिर पानी के छींटे इसके चहेरे पर डालकर जगाया गया।


जागने के बाद उसने जब अपनी बीवी के बारे में पूछा तो किसी के पास इसका कोई जवाब नहीं था। जिसके बाद घर और बाहर हर जगह दुल्हन को ढूंढा गया मगर वो कहीं नहीं मिली। जिसके बाद पता चला है कि पंकज की बीवी घर में रखे सत्तर हजार के कैश और 15 तोला जेवर लेकर फरार हो गयी।



इस हुए धोखे के बाद पंकज के परिवार वालों ने अलीगढ़ दुल्हन के परिवार को घटना की सुचना दी। जिसका उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया, अब पंकज अपने हाथों की मेहंदी को देख रहा है कि जख्म से ज्यादा उसके दिल को दुख रही है। वहीं रिश्ता करने वाली भाभी और पंकज का परिवार इस घटना से सदमे में है। कभी वो शादी में आए सामान को देखते है कभी बेटे की हाथ की मेहंदी को। शादी करने वाली पंकज की भाभी और दुल्हन की रिश्ते की बहन भी उस वक्त को कोष रही है और मन ही मन अफसोस कर रही है।


वहीं इस घटना के बाद पूरा परिवार इस घटना से सदमे में है। साथ ही पूरा परिवार अपने समाज में अपने को शर्मिंदा महसूस कर रहा है। घटना के बाद जब दुल्हन के परिवार वालों से कोई सूचना जवाब नहीं मिला तो दुल्हा पक्ष के लोगों ने पुलिस को इस घटना के बारे शिकायत कर लुटेरी दुल्हन की शिकायत की है।

No comments